संभल, फरवरी 3 -- समाजवादी पार्टी के जिला सचिव सईद अख्तर इसराईली ने शब ए बारात पर व्यवस्थाओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि शब ए बारात शहर की मस्जिदों, मदरसों, कब्रिस्तानों एवं इमामबाड़ो के आस पास साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए। सड़कों, गलियों एवं नाले नालियों की गंदगी की सफाई कराई जाए। उन्होंने कहा कि बाजारों, सड़कों एवं मुख्य चौराहों पर महिला पुरुष सुरक्षाकर्मी की ड्यूटी लगाने की व्यवस्था की जाए। शब ए बारात के अवसर पर शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुचारू कराई जाए। ताकि लोगों को इबादत में परेशानी न हो सके। इसके अलावा उन्होंने नगर पालिका द्वारा दिन में तीन बार पानी की सप्लाई देने की मांग की। इस दौरान हाफिज वसीम, इरशाद, सत्तार, तालिब मलिक, अरमान, हफीज खान, मोहम्मद उवैश, वसीम खान आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.