जमशेदपुर, फरवरी 1 -- शब-ए-बारात पर्व के मद्देनज़र शहर में विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 3 फरवरी को शाम 6 बजे से लेकर 4 फरवरी की सुबह 6 बजे तक शहर की यातायात व्यवस्था में आंशिक बदलाव रहेगा। इस दौरान सभी प्रकार के भारी वाहनों के परिचालन पर पूर्णतः रोक रहेगी। हालांकि यात्री बसों को इस प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है, ताकि आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो। प्रशासन का कहना है कि शब-ए-बारात के अवसर पर मस्जिदों, कब्रिस्तानों और धार्मिक स्थलों के आसपास श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। ऐसे में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था और दुर्घटना से बचने के लिए यह निर्णय लिया गया है। ट्रैफिक पुलिस को संवेदनशील इलाकों में तैनात किया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.