अयोध्या, फरवरी 2 -- अयोध्या, संवाददाता। शब-ए-बारात पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर जिले भर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अयोध्या कैंट और अयोध्या धाम शहर के सभी कब्रिस्तानों, दरगाह व मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई की जा रही है। अयोध्या क्षेत्र के मणिपर्वत स्थित शीष पैगंबर कब्रिस्तान, अशरफी भवन क्षेत्र स्थित शाहमदार कब्रिस्तान पर साफ सफाई की व्यवस्था की जा रही है। मंगलवार की शाम पांच बजे से लेकर बुधवार की सुबह तक मुस्लिम समाज के लोग कब्रिस्तानों पर जाकर अपने पूर्वजों की कब्रों पर रोशनी जलाकर फातिहा पढ़ते हैं और मस्जिदों में पूरी रात इबादत करते हैं। वहीं शिया समुदाय के लोग अपने अंतिम और जीवित इमाम मेंहदी के जन्मदिन की खुशी में महफिलों के साथ घरों को रोशन करेंगे और आतिशबाजी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...