संभल, फरवरी 2 -- शब-ए-बारात पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। शहर के सभी प्रमुख चौराहों, धार्मिक स्थलों, मस्जिदों और संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है, वहीं रात के समय विशेष निगरानी रखी जाएगी। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शब-ए-बारात के दौरान सड़कों पर हुड़दंग मचाने वालों, तेज रफ्तार बाइक चलाने वालों और स्टंट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। एएसपी आलोक भाटी ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार से शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.