जमशेदपुर, फरवरी 4 -- शब-ए-बारात पर्व को लेकर शहर में कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस ने सख्त इंतजाम किए हैं। त्योहार की रात रैश ड्राइविंग और हुड़दंग पर रोक लगाने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। 32 चेकप्वाइंट बनाए गए हैं, जहां कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसके साथ ही टैंगो टीम को सक्रिय किया गया है, जो लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। रात के समय हुड़दंग करने वालों पर नजर रखने के लिए विशेष बाइक टीम की तैनाती की गई है, ताकि संकरी गलियों और संवेदनशील इलाकों में त्वरित कार्रवाई हो सके। शब-ए-बारात की रात शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक शहर के नौ प्रमुख इंट्री प्वाइंट पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया, जहां वाहनों की सघन जांच की गई। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में रैश ड्राइविंग और हुड़दंग के मामलों में 100 से अधिक बाइक जब्त की गई...