मधुबनी, फरवरी 15 -- मधुबनी,एक संवाददाता। जिले में शब-ए-बरात का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रातभर इबादत कर अपने पूर्वजों को याद किया और उनके लिए मगफिरत (माफी) की दुआ मांगी। इस मौके पर शहर स्थित जमा मस्जिदों और मोमिन टोले की कब्रिस्तानों में विशेष रौनक देखने को मिली। शब-ए-बारात के मौके पर मस्जिदों को खास तरीके से सजाया गया। रंगीन लाइटों से रोशन मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और विशेष नमाज अदा की। इस दौरान लोगों ने अपने गुनाहों की माफी मांगी और अमन-चैन की दुआ की। लोगों ने अपने पूर्वजों की कब्रों पर जाकर फातिहा पढ़ा, कब्रों की सफाई की और वहां दीये जलाए। पूरे शहर में कब्रिस्तानों में श्रद्धालुओं की भीड़ देर रात तक बनी रही। लोगों ने अपने पूर्वजों के लिए कुरान की आयतें पढ़ीं और उनकी रूह आत्मा की शांति ...