पूर्णिया, फरवरी 5 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ प्रखंड में शब-ए-बरात के मौके पर बीती रात मस्जिदें और कब्रिस्तान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। इस मुबारक रात को लोगों ने पूरी अकीदत और श्रद्धा के साथ मनाया। ईशा की नमाज के साथ मस्जिदों में इबादत का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात से होते हुए फज्र की नमाज तक जारी रहा। बड़ी संख्या में लोग कब्रिस्तानों में पहुंचे और अपने मरहूम परिजनों की कब्रों पर फूल चढ़ाए, अगरबत्ती जलाकर खुशबू की तथा फातिहा पढ़कर उनकी मगफिरत के लिए दुआएं मांगीं। कई स्थानों पर कब्रिस्तानों में चिरागां भी किया गया, जिससे माहौल रौशन और आध्यात्मिक बना रहा। मस्जिदों के साथ-साथ घरों में भी लोगों ने तड़के तक इबादत की। कुरआन की तिलावत, नफ्ल नमाज और दुआओं का दौर चलता रहा। बच्चों ने भी इस मौके पर आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। पूरे प्रखंड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.