जहानाबाद, फरवरी 4 -- मस्जिदों में रात भर इबादत, फातिहा और दुआओं का सिलसिला, रोजे की भी की गई तैयारी काको, निज संवाददाता। काको प्रखंड सहित आसपास के इलाकों में शब-ए-बरात का पर्व शांतिपूर्ण, श्रद्धा और भाईचारे के माहौल में संपन्न हो गया। इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पूरी रात जागकर अल्लाह की इबादत की, अपने गुनाहों से तौबा की और मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे तथा खुशहाली की दुआ मांगी। इस अवसर पर बुजुर्गों के आस्तानों, पूर्वजों की मजारों और कब्रिस्तानों पर फातिहा पढ़ी गई। दरगाहों और कब्रिस्तानों को रोशनी से सजाया गया। कब्रिस्तान कमेटियों की ओर से बिजली की सजावटी लाइटों और बल्बों की व्यापक व्यवस्था की गई, जिससे पूरा माहौल रौशन और आध्यात्मिक नजर आया। मस्जिदों में विशेष इबादत का इंतजाम किया गया, जहां नमाज, कुरआन की तिलावत, और दुआओं का सिलसिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.