सहारनपुर, फरवरी 5 -- मदरसा जामिया इमाम अनवर शाह में देर रात शब-ए-बरात के अवसर पर हदीस के तलबा को खत्म-ए-बुखारी का आयोजन किया गया। इस दौरान मुल्क में अमन-ओ-अमान और खुशहाली एवं तरक्की की दुआएं की गई। मंगलवार देर रात मदरसे के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मोहतमिम मौलाना अहमद खिजर शाह मसूदी ने खिताब करते हुए शब-ए-बरात का महत्व बताया। कहा कि इस रात में अल्लाह रब्बुल इज्जत के यहां लोगों की किस्मत का फैसला किया जाता है। कहा कि यह रात सिर्फ घूमने फिरने और लजीज खाने के लिए नहीं बल्कि तौबा, इबादत और मगफिरत मांगने की रात है। इस दौरान उन्होंने मदरसे में दीनी तालीम पूरी करने वाले तलबा की दस्तार पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने तलबा से आह्वान किया कि अब उनकी तालीम मुकम्मल हो गई है वह दुनियां के सामने जाकर मजहब-ए-इस्लाम की सही तस्वीर पेश कर अच्छे नागरि...