कानपुर, जनवरी 29 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) फाइन आर्ट्स विभाग की ओर से दो दिवसीय 'रचनात्मक लेखन कार्यशाला' का आयोजन हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि बीएचयू के संस्कृत विभाग की पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. कमला पांडेय व विवि के प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने किया। प्रो. पांडेय ने कहा कि जिस प्रकार कला में सौंदर्य का विशेष स्वरूप दृष्टिगोचर होता है, उसी प्रकार शब्दों के सृजनात्मक संयोजन से उत्पन्न गीत, संगीत और कविताएं मनुष्य को गहन सौंदर्य अनुभूति कराती हैं। इस मौके पर डॉ. मिठाईलाल, डॉ. मंतोष, डॉ. राजकुमार त्रिपाठी, डॉ. बप्पा माजी, विनय सिंह, जेबी यादव, तनीषा बधावन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.