धनबाद, मार्च 9 -- धनबाद, वरीय संवाददाता धनबाद से खुली शब्दभेदी एक्सप्रेस से चोरी करने के बाद बदमाश सियालदह-अजमेर पर चढ़ कर भागने के दौरान आरपीएफ के हत्थे चढ़ गए। सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस की चेन पुलिंग कर अपने अन्य साथियों को चढ़ाने के दौरान एक बदमाश को यात्रियों ने पकड़ कर बोगी का गेट बंद कर दिया। इससे उसके अन्य साथी ने ट्रेन पर नहीं चढ़ सके। बाद में आरपीएफ ने शब्दभेदी एक्सप्रेस से चोरी गए ट्रॉली बैग को तेतुलमारी से ट्रैक पर बरामद किया। घटना की जानकारी देते हुए आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि शनिवार की सुबह तीन बजे शब्दभेदी एक्सप्रेस के कोच एस-4 के बर्थ नंबर 73 के यात्री के दो ट्राली बैग चोरी हो गए। तेतुलमारी-निचितपुर के मध्य चेन पुलिंग कर तीन बदमाश ट्रेन से उतर गए। ठीक उसी समय सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस को उसी स्थान पर चेन पुलिंग कर बदमाशों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.