बस्ती, फरवरी 14 -- बस्ती। शबेबरात पर शहर से लेकर गांव तक रौनक नज़र आई। काफी संख्या में इस्लाम धर्म के अनुयायी कब्रिस्तान, करबला व मज़ारों पर पहुंचे और अपने बिछुड़े हुए अज़ीज़ों व करीबी लोगों की कब्रो पर फ़ातिहा ख्वानी किया। मज़ारों पर नज़राने अखीदत पेश किया। देर रात तक यह सिलसिला जारी रहा। धार्मिक स्थलों पर प्रकाश और सफाई की विशेष व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की तैनाती रही। शहर के कब्रिस्तान तुरकहिया, मूर्णघाट, ज़िला अस्पताल कर्बला, नरहरिया के साथ विभिन्न मज़ारों पर अखीदतमंदों के पहुंचने का सिलसिला गुरुवार शाम से ही शुरू हो गया था। मज़ारों और मस्जिदों को विशेष रूप से सजाया गया था। यहा पर इबादत का विशेष आयोजन किया गया था। काफी लोग कुरान की तिलावत कर रहे थे। ऐसी मान्यता है की इस शब में की जाने वाली इबादत का सवाब अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.