बागपत, दिसम्बर 28 -- यमुना की बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई नहीं होने से गुस्साए शबगा गांव के किसानों ने अब यमुना किनारे परिवार, पशुओं के साथ अनशन पर बैठने का निर्णय लिया हैं। दरअसल, शबगा गांव के किसानों ने इस बार प्रशासन से समुचित मुआवजा, सहायता व सर्वे ढंग से न होने के कारण आरपार करने का मन बना लिया है। यमुना से हुए नुकसान में दर्जनों किसानों से भी हैं जिनके पास एक इंच भी भूमि नहीं बची है। किसानों ने सामूहिक रूप से बैठक बुलाकर आंदोलन करने का मन बना लिया हैं। किसानों का कहना है कि इस बार यमुना में आई बाढ़ में उनकी 4000 से 5000 बीघा जमीन फसल सहित बह गई थी। जिससे बहुत से किसान भूमिहीन हो गए हैं। अब आर्थिक रूप से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। न तो बच्चों की फीस जमा हो पा रही है, न शादी-ब्याह के लिए पैसे बचे है। परिवार का कोई सदस्य बीमार...