लखनऊ, मार्च 21 -- उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के त्रिवार्षिक चुनाव के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण 23 को होगा। प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा एंव राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य देवेश रस्तोगी ने शुक्रवार को समारोह के बारे में जानकारी दी। बताया कि अटल कन्वेन्शन सेन्टर में होने वाले इस समारोह में प्रदेश भर से तीन हजार व्यापारी प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा, व्यापारी कल्याण बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंधी रहेंगे। शहर के प्रमुख बाजारों एंव सड़कों पर होर्डिंग-बैनर लगाने के साथ कार्यक्रम स्थल को जाने वाले मार्गों पर व्यापार मंडल के झण्डे, झालर इत्यादि से सजावट की गई है। यह कार्यक्...