नई दिल्ली, नवम्बर 24 -- नई दिल्ली। विशेष संवाददाता जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार को देश के 53वें मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के पद की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलाई। पहली बार ऐसा हुआ है, जब देश के सीजेआई ने हिंदी में शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद सीजेआई सूर्यकांत सीधे सुप्रीम कोर्ट पहुंचे और यहां स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और डॉ. भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प और माल्यार्पण करने के बाद अपना कामकाज संभाल लिया। देश के 52वें सीजेआई जस्टिस बीआर गवई की सेवानिवृति के मद्देनजर राष्ट्रपति ने 30 अक्टूबर को जस्टिस सूर्यकांत को देश के अगले सीजेआई नियुक्ति किया था। जस्टिस गवई रविवार को सेवानिवृत हो गए। सीजेआई के तौर पर जस्टिस सूर्यकांत का कार्यकाल लगभग 15 माह का होगा। वह 9 फरवरी 2027 को 65...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.