मुरादाबाद, फरवरी 7 -- शनि बाजार की वजह से तहसील मुख्यालय पर ग्राहकों और व्यापारियों के वाहनों की भीड़ काफी अधिक हो जाती है, जिससे हाईवे के अलावा गली कूचे भी जाम हो जाते हैं। शनिवार को कोतवाली चौराहे पर भी भीषण जाम लग गया। नगर पालिका परिषद के निर्माण कार्य को लेकर सड़क पर काफी निर्माण सामग्री और वाहन खड़े हैं। शनि बाजार के ग्राहकों और व्यापारियों के वाहन भी यहां काफी बड़ी संख्या में पहुंच गए जिससे भीषण जाम लग गया और लोग कई घंटे तक जाम में फंसे हुए रहे। पुलिस ने पूरे दिन शनि बाजार में व्यवस्था संभाले रखी लेकिन कोतवाली चौराहे पर ही जाम लग गया तो यहां पुलिस को पहुंचने में काफी देर लग गई। पुलिस ने बाद में जाम खुलवाकर यातायात चालू किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...