मधुबनी, जनवरी 19 -- मधुबनी। नगर निगम के वार्ड संख्या 25 स्थित शनि धाम नवग्रह स्थल पर सोमवार को श्रीलक्ष्मी नारायण, श्रीशनिदेव एवं श्रीवृहस्पतिदेव की स्थापना को लेकर आयोजित होने वाले महाआयोजन का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा एवं कलश स्थापना के साथ हुआ। प्रात: 10 बजे से प्रारंभ हुई कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु महिला-पुरुषों ने भाग लिया। पूरे क्षेत्र में ॐ शं शनैश्चराय नम: के जयघोष से भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के दौरान संचालक सह पूजारी पवन दास ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराई। श्रद्धालुओं ने अपने घर से लाई गई एक मुठ्ठी मिट्टी एवं स्वेच्छानुसार अंशदान देकर देव स्थापना कार्य में सहयोग किया। आयोजन स्थल पर आगामी तिथियों में होने वाले नींव पूजा, नगर भ्रमण, वेदी पूजन एवं प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.