नई दिल्ली, जनवरी 24 -- हिंदू धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित है। इस लोग उन्हें प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। कहते हैं कि यदि इस दिन सही नियम से उपाय किया जाए, तो साधक को ना सिर्फ शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है, बल्कि शनि दोष का प्रभाव भी कम होता है। ऐसे में एक उपाय है शनिवार को सही विधि से हनुमान चालीसा का पाठ करना। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक शनिवार को यदि सही तरीके से हनुमान चालीसा का पाठ किया जाए, तो इससे शनि दोष के प्रभाव को कम किया जा सकता है। क्योंकि मंगलवार के अलावा शनिवार का दिन बजरंगबली को समर्पित होता है। शनिवार को क्यों का जाती है बजरंगबली की पूजालेकिन क्या आप जानते हैं कि शनिवार को बजरंगबली की पूजा करने या फिर हनुमान चालीसा का पाठ करने से शनिदोष का प्रभाव कैसे कम हो...