छपरा, फरवरी 21 -- विधानसभा सत्र के दौरान शनिवार हाफ डे लागू कराने की माँग जोरदार तरीके से गूंजी। सदन में यह मुद्दा उठाया वंशीधर ब्रजवासी, नवल किशोर यादव और डॉ. संजीव कुमार ने। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनील कुमार ने कहा कि अधिकारियों की टीम इस मांग की समीक्षा करेगी, जिसके बाद शनिवार को हाफ डे व्यवस्था लागू करने पर निर्णय लिया जाएगा। शनिवार हाफ डे बहाली की इस मुहिम को लगातार आगे बढ़ा रहे सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक नेता समरेंद्र बहादुर सिंह ने इस मुद्दे को कई स्तरों पर उठाया। उन्होंने अपर मुख्य सचिव से लेकर जनप्रतिनिधियों-जिनमें डॉ. सुनील कुमार, वंशीधर ब्रजवासी सहित अन्य शामिल हैं-को माँगपत्र सौंपकर शिक्षकों की आवाज बुलंद की थी। शिक्षा मंत्री के बयान का स्वागत करते हुए समरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि शनिवार हाफ डे की व्यवस्था क...