रुद्रपुर, जनवरी 7 -- 10 जनवरी तक अधिकतम 15-18 और न्यूनतम 5-6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा रुद्रपुर। तराई में शनिवार तक घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में लोगों को कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। 10 जनवरी तक अधिकतम तापमान 15-18 और न्यूनतम तापमान 5-6 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। जीबी पंत विश्वविद्यालय के निदेशक शोध डॉ. ए.एस. नैन ने बताया कि ऊधम सिंह नगर में 10 जनवरी तक घने कोहरे के साथ ठंड रहने की उम्मीद है। अगले पांच दिनों के पूर्वानुमान में बारिश नहीं होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अधिकतम तापमान 15-18 और न्यूनतम तापमान 5-6 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि फसलों को ठंड से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए हल्की सिंचाई करनी चाहिए। वह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.