भागलपुर, अगस्त 10 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। पथ परिवहन निगम भागलपुर की ओर से रक्षा बंधन को लेकर शनिवार से रविवार को महिलाओं के लिए नि:शुल्क व्यवस्था की गयी थी। इसको लेकर शनिवार को रक्षा बंधन के दिन पूर्णिया, बेगूसराय सहित अन्य रूटों पर महिलाओं के लिए सरकारी बसों में यात्रा मुफ्त थी। पिंक बसों में भी महिलाओं ने सफर किया। सरकारी बसों में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की अधिक भीड़ थी। जिसमें लड़कियां भी थी। महिलाएं पथ परिवहन निगम की इस व्यवस्था से काफी खुश थीं। अपेक्षा से अधिक महिला यात्री सरकारी डिपो में बस पकड़ने के लिए अहले सुबह ही पहुंच गई थी। महिला यात्री को यात्रा के दौरान किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो। इसका विशेष ख्याल रखा गया। जिस भी महिला यात्री जहां पर उतरना था। उनसे पूछ कर वहां उन्हें उतारा जा रहा था। महिलाओं के लिए मुफ्त यात्र...