नई दिल्ली, जनवरी 3 -- हिंदू धर्म में कई पेड़-पौधों को पवित्र और पूजनीय माना गया है। इन्हीं में से एक है पीपल का पेड़। हिंदू धर्म में पीपल के वृक्ष को 'देव वृक्ष' माना गया है जिसमें कई देवताओं का वास होता है। धार्मिक मान्यतानुसार, पीपल के पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु और महेश के साथ-साथ शनि देव का भी वास होता है। इसलिए लोग शनिवार को पीपल के पेड़ की पूजा अर्चना करते हैं और साथ ही पेड़ के नीचे दीपक जलाते हैं। लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल होता है कि आखिर पीपल के पेड़ के नीचे किस तेल का दीपक जलाना चाहिए? धार्मिक मान्यता के अनुसार शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक ही जलाना चाहिए। इससे नवग्रहों की शांति भी होती है। वहीं, सरसों के तेल का चौमुखी दीपक जलाना भी सबसे लाभकारी माना जाता है। ध्यान रहे कि किसी खुशबूदार तेल जैसे केवड़े,...