नई दिल्ली, जनवरी 9 -- Shani Dev Puja Rituals: हिंदू धर्म में हफ्ते के सातों दिन काफी मायने रखते हैं। हर एक दिन किसी ना किसी देवी या फिर देवता को समर्पित है। शनिवार के दिन भगवान शनि और हनुमान जी की पूजा की जाती है। बात करें शनिदेव की तो इनकी पूजा में खास चीजें लगती हैं। शनिवार की शाम शनिदेव को काले रंग की चीजें अर्पित की जाती है। मान्यता के अनुसार शनिदेव को काला रंग काफी प्रिय होता है और इसी वजह से इस रंग की चीजों को चढ़ाया जाता है। शनिदेव की पूजा में काले तिल और सरसों के तेल का बहुत महत्व है। कहा जाता है कि इन दोनों चीजों को शनिदेव पर चढ़ाने पर वो प्रसन्न होकर सारी मुश्किलें दूर कर देते हैं। बता दें कि इन दोनों चीजों का संबंध काफी पुराना है। नीचे विस्तार से जानें कि आखिर शनिदेव को ये दोनों चीजें इतनी प्रिय क्यों है?शनिदेव को क्यों अर्पित ...