हरदोई, जनवरी 30 -- पिहानी। पिछले कुछ माह से कस्बे में शनिवार को लग रही सप्ताहिक बाजार को बंद कराने की मांग करते हुए ईओ अमित कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि गैर जनपद के लोगों के द्वारा लगाई जा रही दुकानों में टैक्स चोरी करके सस्ता माल बेचा जा रहा है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में ईओ को सौंपे गए ज्ञापन में मांग कहा गया है कि कस्बे की बड़ी बाजार में शनिवार को पिछले कुछ माह से लगने वाली साप्ताहिक बाजार में नब्बे प्रतिशत व्यापारी बाहर से आकर टैक्स चोरी का माल कम दामों में बेचते हैं। इससे कस्बे के स्थानीय कपड़ा, शूज आदि के व्यापारियों के व्यापार पर गंभीर असर पड़ रहा है। इसके चलते छोटे बड़े व्यापारी आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं। बाहरी व्यापारियों के द्वारा बिना किसी नियंत्रण के व्यापार करने से स्थानीय बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.