बोकारो, जनवरी 9 -- तेनुघाट। बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट में बस स्टैंड के बगल में छाता चौक स्थित नवनिर्मित एवं अर्धनिर्मित शनिदेव महाराज के मंदिर में प्रत्येक शनिवार को पूजा करने के लिए श्रद्धालु जुट रहे हैं। लगभग आठ माह से विधिवत पूजा अर्चना प्रारंभ है। इस मंदिर में भक्तों की आस्था दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। प्रत्येक शनिवार को दाताओं के द्वारा खिचड़ी का भोग भी लगाया जाता है और हर्षोल्लास के बीच इसे वितरण भी किया जाता है। लगभग बीस वर्षों से सेवा भाव से समर्पित लखन लाल वर्मा ने बताया कि एसडीओ मुकेश मछुवा व एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह की सार्थक मदद से मंदिर का यथासंभव निर्माण हो पाना संभव हुआ है। साथ ही तेनुघाट उपकारा के भी अधिकारियों व अन्य तथा दुकानदार एवं भक्तों का सहयोग से मंदिर का निर्माण में तेजी आई है। परन्तु पूर्ण रूप से मंदि...