जौनपुर, अगस्त 9 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के गोलाबाजार शिव मंदिर में शनि देव की मूर्ति स्थापना से पूर्व शुक्रवार की देर शाम एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के बाद शनिवार को विधि विधान से शिव मंदिर में शनि देव की मूर्ति की स्थापना की गई। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। देर शाम शनि देव की मूर्ति के साथ गोलाबाजार से शोभायात्रा निकाली गई। डीजे के भक्तिमय संगीत पर मेन रोड, चौराहा, खुटहन रोड, दुर्गा मंदिर, पुरानी बाजार होते देर रात्रि गोलाबाजार पहुंचने पर शोभायात्रा का समापन हुआ। अगले दिन सुबह गोलाबाजार के शिव मंदिर में शनि देव की मूर्ति की स्थापना के बाद वैदिक मंत्रों के साथ प्राण प्रतिष्ठा किया गया। प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों ने पूजन अर्चन किया। शोभायात्रा में मनीष गुप्ता, संजय विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार जायसवा...