दुमका, मई 27 -- दुमका। कुलदीप सिंह रोड़ स्थित शनि मंदिर में मंगलवार को शनिदेव की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। मौके पर शनिदेव की विशेष पूजा-अर्चना के बाद भव्य तेलाभिषेक का आयोजन किया गया। तेलाभिषेक के लिए शनि मंदिर में सुबह से ही महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस पावन अनुष्ठान में भक्तों ने शनिदेव पर सरसों तेल अर्पित किया और फूल-फल के साथ काला कपड़ा, काला छाता एवं काले रंग की अन्य सामग्री चढ़ाई। सरसों तेल के साथ बड़ी संख्या में दीप जलाए गए। शनिदेव की जयंती के मौके पर मंदिर परिसर में हवन का भी आयोजन किय गया। संध्या में महाआरती एवं 56 भोग का प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और विश्वास के साथ शनिदेव की पूजा-अर्चना की। ज्ञात हो शनि जयंती का विशेष महत्व हैं। हर साल शनि जयंती कृष्ण पक्ष की अमावस्या को ही मनाई जाती हैं...