हाथरस, मई 27 -- शनिदेव की जयंती पर आज लगेंगे छप्पन भोग होगी पूजा अर्चना सादाबाद गेट स्थित मंदिर में होंगे कार्यक्रम बहेगी भक्ति की बयार हिन्दुस्तान संवाद हाथरस। पौणाणिक मान्यताओं के अनुसार शनिदेव का जन्म महर्षि कश्यप के अभिभावकत्व में कश्यप यज्ञ से हुआ था। सूर्यदेव और छाया के मिलान से शनिदेव का जन्म ज्येष्ठ अमावस्या को हुआ था। यह जानकारी सादाबाद गेट स्थित प्राचीन शनिदेव मंदिर पर मनाए जाने वाले शनिदेव जन्मोत्सव को लेकर हुई बैठक हुई। मुख्य सेवायत पंडित चंद्र प्रकाश जोशी ने बताया कि 27 मंगलवार को मनाए जाने वाले शनिदेव जन्मोत्सव के मौके पर सुबह मंगला आरती से महोत्सव का शुभारंभ होगा। इसके बाद तेल लेपन, पूजा व तेल के दीए जला कर शनिदेव की भव्य आरती होगी। साथ ही शाम को भव्य फूल बंगला और 56 भोग के अलौकिक श्रृंगार दर्शन कराए जाएंगे। इस मौके राजीव ज...