पौड़ी, मार्च 18 -- मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को बीरोंखाल ब्लाक में पात्र परिवारों को मिलने वाले प्रधानमंत्री आवास योजना का सर्वे शत प्रतिशत कराने का लक्ष्य ग्राम विकास अधिकारी को दिया गया हैं। सभी ग्राम पंचायतों में सर्वेयरों की तैनाती खण्ड विकास अधिकारी बीरोंखाल ने कर दी है। बीरोंखाल खण्ड विकास अधिकारी जेएस पयाल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंर्तगत वर्तमान में पात्र परिवारों का सर्वेक्षण मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जाएगा। सभी ग्राम विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वहां 25 मार्च 2025 तक सभी ग्रामसभाओं में पात्र परिवार, लाभार्थीयों के आवास का पंजीकरण अवश्य करें। उन्होनें कहा कि यदि कोई परिवार पंजीकरण करने से वंचित रहा जाता है तो उसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व ग्राम विकास अधिकारी का होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.