पीलीभीत, मार्च 19 -- ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल टनकपुर रोड में स्कूल की दोनों शाखाओं के केजी ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य पूजा छाबड़ा प्रबंधक देवेंद्र सिंह छाबड़ा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम में सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छोटे-छोटे बच्चों की खुशी और उत्साह देखने लायक थी। बच्चों की डांस परफॉर्मेंस एवं स्पीच ने सभी अभिभावकों का मनमोह लिया। सभी बच्चों ने अपनी कक्षा के सुंदर अनुभवों को साझा किया। शिक्षिका शालू सूरी ने आने वाली कक्षा एक के बारे में सभी अभिभावकों को सिलेबस के बारे में समझाया। बच्चों को स्मृति चिन्ह दिए गए। ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल टनकपुर रोड ब्रांच की केजी में संजोत सिंह ने प्रथम,अशरीत कौर ने द्वितीय और सहज दीप सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.