रांची, मई 21 -- खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में बुधवार को कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्री-मैट्रिक, पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति साइकिल वितरण योजना, कब्रिस्तान, सरना मसना घेराबंदी आदि आदर्श ग्राम विकास योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, पशुधन योजना, पीएम जन मन योजना समेत अन्य योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद राम को शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं को समय पर छात्रवृत्ति भुगतान का निर्देश दिया। बैठक में एनआरईपी के तहत भवन निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्माणाधीन भवनों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया। आदि आदर्श ग्राम विकास योजना के अंतर्गत पीसीसी सड़क एवं सोकपिट निर्माण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.