कटिहार, फरवरी 3 -- बारसोई निज प्रतिनिधि आस्था, परंपरा और विश्वास की त्रिवेणी से जुड़ा बारसोई बाजार स्थित विष्णु मंदिर, बारसोई बाजार इस वर्ष एक ऐतिहासिक अध्याय का साक्षी बनने जा रहा है। मंदिर स्थापना के सौ वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। इसी क्रम में महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन का आयोजन किया जाएगा। मंदिर न्यास समिति के सचिव अजय कुमार साहा ने बताया कि शताब्दी वर्ष में पड़ रही शिवरात्रि को यादगार बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर भी विशेष इंतजाम किए जाएंगे।स्थानीय लोगों के अनुसार यह मंदिर केवल पूजा स्थल नहीं, बल्कि बारसोई की सांस्कृतिक पहचान है। शताब्दी वर्ष में शिवरात्रि का यह आयोजन नई पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ने का भी कार्य करेगा। ऐसे में शिवभक्तों...