आजमगढ़, अक्टूबर 6 -- आजमगढ़, संवाददाता। नगर के अग्रसेन महिला विद्यालय में रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर स्वयं सेवकों ने नगर में पथ संचलन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के गणगीत से प्रारंभ हुआ। अध्यक्षता कर रहे हैं अतुल अग्रवाल ने कहा की राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हमेशा राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ-साथ कर्तव्य पालन, जात-पात के भेदभाव एवं सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करके सामाजिक समरसता, हिंदुत्व की भावना सहित अन्य क्षेत्रों के कार्य कर सबको मार्ग दर्शन देता रहता है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक रमेश ने कहा हमें समाज में पन्च परिवर्तन के संकल्प से समाज में परिवर्तन लाना है। उन्होंने कहाकि आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपने 100 वर्ष पूरे किये हैं। तत्पश्चात राष्ट्र...