हाथरस, अक्टूबर 4 -- हाथरस। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नगर की विभिन्न बस्तियों में विजयादशमी उत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। गणवेशधारी स्वयंसेवकों को चंदन तिलक लगाया गया। वक्ताओं ने संघ के की स्थापना एवं समाज मे योगदान पर प्रकाश डाला। इस मौके पर शस्त्र पूजन किया गया। शुक्रवार को शहर की जोगिया बस्ती ,श्यामकुंज बस्ती, वाटरवर्क्स बस्ती में विजयादशमी उत्सव मनाया गया। जोगिया बस्ती में आयोजित विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुये जिला प्रचार प्रमुख आशीष सेंगर ने कहा कि संघ के 100 वर्ष विचार और साधना की गौरवशाली यात्रा है। हिन्दू समाज के पुनर्जागरण के उद्देश्य के साथ संघ की स्थापना हुई। इन 100 वर्षों के काल खंड में संघ ने समाज की असहमति, विरोध और स्वीकारोक्ति को देखा है। आज समाज संघ के कार्यो को अपनी सहमति के साथ स्वीकार्य कर रहा है। संघ विचारो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.