एटा, जनवरी 5 -- सोमवार को ब्लॉक क्षेत्र के गांव सकतपुर स्थित एसएसपीडी कॉलेज में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने बैठक का आयोजन किया, जिसमें संघ के सौ वर्ष पूरे होने के मौके पर 15 जनवरी से 15 फरवरी तक क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर होने वाले हिन्दू सम्मेलनों की रूप रेखा तैयार की गई। बैठक में कुटुंब प्रबोधन विभाग प्रमुख ज्ञान सिंह ने बताया कि आएसएस के सौ वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश मे संघ शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। इस ऐतिहासिक अवसर पर देश भर में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। 15 जनवरी से 15 फरवरी तक विभन्न स्थानों पर हिंदू सम्मेलन आयोजित होंगे। बैठक में हिंदू सम्मेलनों के आयोजन के लिए कार्यक्रमों की रूप रेखा, प्रचार प्रसार व्यवस्था एवं जनसहभागिता को लेकर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम आयोजनों की अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर ...