कौशाम्बी, अक्टूबर 11 -- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद नगर पालिका परिषद भरवारी में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में राधा कृष्ण मंदिर केशव नगर वार्ड में पथ संचलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर के विभिन्न चौराहों से पथ संचलन कर स्वयं सेवकों ने राष्ट्र गौरव, राष्ट्रीय एकता, सनातन धर्म की रक्षा और आत्मरक्षा का संदेश दिया। क्षेत्र प्रचारक सुभाष ने मां भवानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए मां भारती के सेवा का संकल्प लिया। इस दौरान उन्होंने ने कहा कि शताब्दी वर्ष की अनुभूति हर स्वयं सेवक में नई उर्जा व दायित्व का बोध करा रही है। राष्ट्रीय सेवक संघ ने 2025 में अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे किए। उन्होंने कहा कि केशव बलिराम हेडगेवार ने 27 सितंबर 1925 को विजय दशमी के दिन इसकी स्थापना की थी। वर्तमान में भारत सहित कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.