सासाराम, सितम्बर 27 -- डेहरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा कैनाल रोड स्थित स्पोर्टिंग क्लब में संघ शताब्दी वर्ष पर शनिवार को संघ का विजयदशमी उत्सव पर्व मनाया गया। मुख्य अतिथि चिकित्सक डॉ. अभय कुमार राय तथा मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक बिजेंद्र कुमार शामिल थे। मुख्य अतिथि ने कहा कि राष्ट्रीय सेवक स्वयंसेवक संघ एक ऐसा संगठन है, जो राष्ट्र के पुनर्निर्माण व भारत माता तथा हिंदुओं को वसुदेव कुटुंबकम के साथ प्रेम भाईचारा से रहने की बात बताता है। प्रचारक ने कहा कि संघ अपने स्थापना काल से ही भारत माता के लिए समर्पित है। आगामी कार्यक्रम योजना पर चर्चा की। संचालन रविशंकर ने किया। उधर, एनिकट में भी पिंटू सोनी व अन्य की उपस्थिति में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजय उत्सव कार्यक्रम किया गया। धन्यवाद ज्ञापन यश उपाध्याय ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...