बुलंदशहर, फरवरी 21 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष कार्यक्रमों के अंतर्गत शनिवार को पंडित दीनदयाल पार्क में विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री श्री 1008 जगतगुरु श्री चित्रगुप्ताचार्य डॉ. स्वामी सच्चिदानंद चित्रगुप्त महाराज, पीठाधीश्वर वृंदावन उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति की मजबूती परिवार व्यवस्था, आपसी सद्भाव और संगठित समाज में निहित है। विशिष्ट अतिथि महंत देवमुनि जी महाराज, परशुराम धाम पुरा महादेव ने समाज में नैतिक मूल्यों के संरक्षण पर जोर दिया। मुख्य वक्ता एवं संघ के प्रचारक, ग्राम विकास प्रांत प्रमुख राजकुमार ने 'पंच परिवर्तन' विषय को विस्तार से रखते हुए परिवार प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्यों के निर्वहन को आवश्यक बताया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.