झांसी, नवम्बर 7 -- भारतीय हॉकी के शताब्दी वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में ध्यानचंद स्टेडियम में स्वर्णिम इतिहास हॉकी के मुकाबलों के साथ मनाया गया। झांसी हॉकी संघ के तत्वाधान में आज वेटरन सहित कुल चार मुकाबला कराए गए। सभी खिलाड़ियों को भारतीय हॉकी के शताब्दी वर्ष पूरा होने की उपलक्ष में प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। ध्यान चंद स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर आयोजित इन मुकाबलों के मुख्य अतिथि झांसी ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र राय रहे। पहला प्रदर्शनी मैच बालक वर्ग में अंडर 16 आयु वर्ग में एल. वी. एम. हॉकी एकेड‌मी व खेलो इंडिया झाँसी सेन्टर के मध्य खेला गया, जिसमे एल. वी. एम. हॉकी एकेडमी 2-1 से विजयी रही। एल, वी. एम. के असद खान एवं सुयशि ने एक-एक गोल किया। दूसरा मैच बालिकाओं का सनातन धर्म कन्या इण्टर कॉलेज व एलवीएम हॉक...