कोडरमा, अक्टूबर 7 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) झारखण्ड प्रदेश में शताब्दी वर्ष के अवसर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। विजयदशमी 2025 से विजयदशमी 2026 तक चलने वाले इस वर्षभर अभियान के तहत संघ के स्वयंसेवक राज्य में लगभग 40 लाख परिवारों और कोडरमा जिले में करीब 45 हजार परिवारों तक 50 मंडलों के माध्यम से पहुंचेंगे। संघ का उद्देश्य इस अभियान के जरिए समाज में सद्भाव बनाए रखना, संगठनात्मक मजबूती बढ़ाना और युवा पीढ़ी की भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस कड़ी में विजयदशमी उत्सव सात अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद 5 से 16 नवंबर तक सामाजिक सद्भाव गोष्ठियां आयोजित होंगी। गृह संपर्क अभियान 20 नवंबर से 21 दिसंबर तक चलेगा। नए वर्ष 2026 की शुरुआत एक महीने के हिंदू सम्मेलन से होगी, जो एक जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित होगा। 23 से ...