सहारनपुर, अक्टूबर 4 -- सहारनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शनिवार को विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत पथ संचलन एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। पूर्ण गणवेश में निकाले गए इस पथ संचलन का नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। सुबह साढ़े आठ बजे गोविंद नगर स्थित रामलीला ग्राउंड से पथ संचलन निकाला गया। विभिन्न मार्गों से होते हुए वापिस रामलीला ग्राउंड पहुंचा। स्थानीय लोगों द्वारा स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। पथ संचलन से पूर्व क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य मनीराम ने बौद्धिक सत्र में स्वयंसेवकों को संबोधित किया। इसी अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों की गौरवमयी यात्रा और गतिविधियों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में नगर विधायक राजीव गुंबर सहित संघ के पदाधिकारी व बड़ी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.