कानपुर, फरवरी 5 -- कानपुर देहात, संवाददाता। नई दिल्ली से लखनऊ जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस के एक वातानुकूलित चेयर कार कोच के पहिए में चिंगारी व धुआं निकलते देख गार्ड ने कंट्रोलर व चालक को इसकी सूचना दी। इसपर ट्रेन को अंबियापुर व रूरा स्टेशन के बीच जगदीशपुर के पास खड़ा कराया गया। जानकारी होते ही ट्रेन यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। करीब 16 मिनट बाद ब्रेक शू की आग बुझाने के बाद इस ट्रेन को आगे रवाना किया जा सका। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे दिल्ली से लखनऊ जाने वाली 12004 डाउन स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन अंबियापुर व रूरा स्टेशन के बीच से निकल रही थी। इसी बीच गार्ड ने ट्रेन के जनरेटर कोच के आगे वातानुकूलित चेयर कार कोच के पहिए में चिंगारी व धुआं उठते देख कंट्रोलर के साथ ही चालक को इसकी सूचना दी। इसपर चालक ने इमरजें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.