बेगुसराय, नवम्बर 21 -- बेगूसराय। अंडर-14, 17 एवं 19 राज्य स्तरीय (अंतर प्रमंडल) शतरंज बालिका विद्यालय खेल प्रतियोगिता 16 से 19 नवंबर तक किशनगंज में हुई। इस प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय रचियाही की दशम वर्ग की छात्रा ईशिका ने मुंगर प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए संपूर्ण बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ईशिका की माता काजल कुमारी एवं पिता संतोष कुमार हैं। छात्रा ईशिका की इस उपलब्धि पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सर्वशिक्षा अभियान आकाश कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में सम्मानित किया। छात्रा के मुख्य कोच राकेश कुमार सिन्हा की भूमिका की सराहना की। मौके पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय रचियाही के एचएम संजय कुमार पोद्दार, शिक्षक अवधेश कुमार, कृष्ण कन्हैया कुमार, अर्चना कुमारी व अन्य थे। इस उपलब्धि पर उच्च माध्यमिक विद्यालय रचियाही के एचए...