हजारीबाग, फरवरी 13 -- इचाक, प्रतिनिधि। कामाख्या नारायण प्लस टू हाई स्कूल इचाक के शिक्षक आस्तिक नीलम का चयन शतरंज प्रतियोगिता नेतृत्व के लिए राज्य स्तर पर किया गया है। उनके चयन से जहां खेल प्रेमियों में उत्साह है वहीं विद्यालय के लिए गौरव की बात है। आस्तिक नीलम के नेतृत्व में स्कूल के विद्यार्थी पिछले दो वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर शतरंज में अपना परचम लहरा रहे हैं। इनका चयन केंद्रीय सिविल सेवा एवं क्रीडा़ बोर्ड द्वारा किए जाने से विद्यालय के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं में उत्साह है। प्रभारी प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार चौधरी ने उनके चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि स्कूल के विद्यार्थी आस्तिक नीलम के नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराने से नहीं चूकेंगे। उन्होंने शिक्षक और शतरंज के खिलाड़ियों के जीत के प्रति आशा व्यक्त करते हुए उनके...