फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 28 -- फर्रुखाबाद। भारतीय पाठशाला इंटर कालेज के कक्षा 12 में अध्ययनरत छात्र फाजिल का 69 वीं राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। फाजिल ने शतरंज की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम और प्रदेशस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में सभी राउंड जीतकर भी प्रथम स्थान प्राप्त किया था। अब बेंगलुरु में आयोजित होने वाली 69वीं राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए हुआ फाजिल का चयन हुआ है। राष्ट्रीय स्तर की शतरंज प्रतियोगिता 5 दिसंबर से 7 दिसंबर तक कर्नाटक के बेंगलुरु में आयोजित होगी। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन होने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार वर्मा ने छात्र को बधाई दी। शतरंज कोच देवाशीष पाठक, विद्यालय के शारीरिक शिक्षा अध्यापक केशव गंगवार के अलावा शिक्षक स्टाफ ने भी छात्र को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...