वाराणसी, जनवरी 11 -- वाराणसी। काशी में पहली बार दिव्यांग चेस क्लब काशी की ओर से काशी चेस अकादमी के सहयोग से संत नारायण पुनर्वास संस्थान शिवदासपुर में प्रतियोगिता हुई। कुल 25 खिलाड़ियों ने भाग लिया। अक्षत रस्तोगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर मनोज राय एवं तृतीय स्थान पर सुबोध राय रहे। दिव्यांग बंधु डॉ. उत्तम ओझा (सदस्य, सलाहकार बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार) ने कहा कि भविष्य में मंडल, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर के दिव्यांग चेस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। पुनर्वास विशेषज्ञ डॉ. डीबी मिश्रा ने कहा कि दिव्यांगजनों के पुनर्वास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। खेल से दिव्यांगों का मनोबल बढ़ता है। प्रतियोगिता का सफल संचालन निर्णायक आर्यन वर्मा एवं सह-निर्णायक चंद्रकांत गुप्ता ने किया। प्रतियोगिता के संयोजक राकेश...