बागपत, सितम्बर 7 -- आर्य विद्यालय इंटर कॉलेज तेड़ा में शनिवार को जनपद स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता मे जनपद के 12 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक अशोक सिंह ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता के परिणामों में बालक वर्ग में अंडर-19 मे छात्र वर्षित जाट कॉलेज बड़ौत ने प्रथम स्थान, सागर वर्मा महात्मा गांधी इंटर कॉलेज बड़ौत ने द्वितीय स्थान तथा कन्या वर्ग अंडर -19 में छात्रा छवि दहिया व महात्मा गांधी इंटर कॉलेज बड़ौत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. मनीषा मिश्रा ने सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...