प्रयागराज, फरवरी 12 -- प्रयागराज। जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का उद्घाटन बुधवार को हुआ। पहले दिन प्राचार्या प्रो. आशीमा घोष और मुख्य अतिथि शंकर चैटर्जी एवं क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अंजली शिवहरे ने उद्घाटन किया। शतरंज प्रतियोगिता में मुस्कान यादव को हराकर लक्ष्मी गौतम विजेता बनीं। सारिका यादव द्वितीय एवं अनुष्का ओझा तृतीय स्थान पर रहीं। निर्णायक धीरज सक्सेना एवं आबिद अली रहे। प्रो. शिखा दीक्षित, प्रो. अंशुमाला मिश्रा, डॉ. अनुज कुमार वर्मा, डॉ. आशीष, डॉ. रूपम मिश्रा, डॉ. माधुरी, डॉ. फातिमा, डॉ. शालिनी, डॉ. ऐश्वर्य, डॉ. निर्मला मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...