जमशेदपुर, जून 24 -- अरका जैन यूनिवर्सिटी गम्हरिया में आयोजित 5वीं झारखंड ओपन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता (कैटेगरी-बी) का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। सरायकेला-खरसावां जिला शतरंज संघ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से 221 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। संघ अध्यक्ष मनोज कुमार ने प्रतियोगिता की सफलता पर प्रसन्नता जताई।और प्रतियोगिता के कैटेगरी-बी ओपन वर्ग में रोहन विजय शांडिल्य (पूर्वी सिंहभूम) ने 8 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त कर 7000 नकद पुरस्कार व ट्रॉफी जीती। दूसरे स्थान पर रांची के विभाष कुमार सिन्हा रहे जिन्हें 6000 नकद पुरस्कार मिला, जबकि तीसरा स्थान मनीष शर्मा (पश्चिमी सिंहभूम) को मिला। इसके अलावा, टॉप 20 खिलाड़ियों को 50,000 तक...