पूर्णिया, जनवरी 25 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। टारगेट जीएम शतरंज क्लब के सहयोग से एक दिवसीय निशुल्क शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित की गई, जिसमें अंडर 7, अंडर 9, अंडर 11 एवं अंडर 15 वर्ग शामिल थे। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से कुल 110 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता स्थल शहर के शिक्षण संस्थान परिसर दिव्या भारती पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन टारगेट जीएम शतरंज क्लब के संस्थापक सचिव सह अंतरराष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी अमृत साजन एवं प्रिंस कुमार द्वारा किया गया। मुख्य निर्णायक की भूमिका किशनगंज से आए निरोज खान, पिंटू कुमार एवं हिमांशु कुमार ने निभाई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं अभिभावक मौजूद थे। इनमें द्वितीय स्थान आरव सिंह,...